विद्युत करेंट लगने के बाद बिजली खंभे से नीचे गिरकर हुई थी मौत, मामला दर्ज
4 अगस्त 2019 को बसना थाना अंतर्गत ग्राम भुकेल में
विद्युत करेंट लगने के बाद बिजली खंभे से नीचे गिरकर एक व्यक्ति की सिर व शरीर में
चौट लगने से मौत हो गई थी. जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मृतक योगेश पोर्ते पिता हरिसिंह पोर्ते उम्र 19 साल ग्राम भुकेल थाना बसना जिला महासमुंद का
मर्ग जांच कर पुलिस ने बताया कि अभिमन्यु निलागर के खेत में बोर कनेक्शन गया हुआ
है, जो बोर में विधुत कनेक्शन खराब होने से मृतक योगेश पोर्ते से बिना कोई बिजली
से बचाव हेतु सुरक्षा उपकरण दिये उपेक्षापूर्ण तरीके से योगेश पोर्ते को बिजली
खंभा में चढवाकर अभिमन्यु निलागर नीचे खडे होकर विद्युत कार्य करवा रहा था. जिस
कारण योगेश पोर्ते को विद्युत करेंट लगने से योगेश पोर्ते बिजली खंभे से नीचे
गिरने से सिर एवं शरीर में चोंटे आई जिसे ईलाज हेतु रायपुर ले जाने पर डाक्टर सहाब
द्वारा चेक करने पर मृत्यु होना बताया गया. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) आईपीसी का अपराध घटित करना पाये जाने से
अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया.