घर के सामने सट्टा पट्टी जुआ खिलाने वालों पर कार्यवाही.
महासमुंद पुलिस ने अलग-अलग जगहों से घर के सामने घुम-घुम कर लोगों से मोबाईल पर रूपये पैसे का दाव लगवाकर सट्टा पट्टी जुआ खिलाने वालों पर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि अनिल शर्मा अपने घर के सामने वार्ड नं 19, गंजपारा महासमुंद में लोगों से मोबाईल पर रूपये पैसे का हारजीत का दाव लगवाकर सट्टा पट्टी लिख रहा था. पुलिस की टीम रेड कार्यवाही हेतु घटना स्थल पहुंचा जहां पर आरोपी अनिल शर्मा अपने घर के सामने घुम घुम कर लोगों से मोबाईल पर रूपये पैसे का दाव लगवाकर डाट पेन से अंकों का सट्टा पट्टी लिख रहा था. जिसे घेराबंदी कर पकडा गया. आरोपी का नाम अनिल शर्मा उम्र 42 साल वार्ड नं. 19, गंजपारा, महासमुंद का रहने वाला बताया गया है. जिसके कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी, एक नग डाट पेन, नगदी रकम 5260 रूपये एवं एक नग मोबाइल कीमती करीब 7000 रूपये कुल जुमला कीमत 12260 रूपये को जप्त कर किया.
तथा मनहरण लाल ध्रुव अपने घर के सामने वार्ड नं 14, शेख जाकिर हुसैन वार्ड महासमुंद में लोगों से मोबाईल पर रूपये पैसे का हारजीत का दाव लगवाकर सट्टा पट्टी लिख रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकडा गया. जिसके पास से एक नग सट्टा पट्टी, एक नग डाट पेन, नगदी रकम 2620 रूपये एवं एक मोबाइल कुल जुमला 3820 रूपये को जप्त कर, दोनों आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.