किराना दुकान से 96 पौवा अंग्रेजी व्हीस्की शराब जप्त
तेन्दूकोना थाना अंतर्गत ग्राम शिकारीपाली में किराना
दुकान से 96 पौवा अंग्रेजी व्हीस्की शराब मिलने पर उसे जप्त कर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 06 मार्च के मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि
ग्राम शिकारीपाली के रामतिलक उर्फ भुखन अग्रवाल नाम का व्यक्ति अपने किराना की
दुकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री हेतु रखा है. मुखबीर की सूचना पर
पुलिस की टीम ग्राम शिकारीपाली पहुंचकर भुखन अग्रवाल के किराना दुकान में दबीश
दिया. जहाँ पुलिस पार्टी को दुर से देखते ही भुखन अग्रवाल भाग गया तथा दुकान में
उसके द्वारा बिक्री हेतु रखा हुआ 04 सफेद रंग की
प्लास्टिक बोरी में पार्ट्री स्पेशल नामक अंग्रेजी व्हीस्की शराब प्रत्येक बोरी
में 48-48 पौवा कीमती 13,440/- रूपये को गवाहो के समझ जप्त कर शीलबंद कर
दिया गया व आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध
पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.