विद्युत कार्यालय  के लाईन मेन के साथ गाली गलौच व मारपीट - CG Sandesh

विद्युत कार्यालय के लाईन मेन के साथ गाली गलौच व मारपीट

बसना विद्युत कार्यालय  के लाईन मेन के साथ गाली गलौच व मारपीट करने का  मामला सामने आया है. सहायक लाईन मेन समलू राम ठाकुर ने पुलिस को बताया कि 06 मार्च को उसकी ड्युटी संध्या 04 बजे से रात्रि 12 बजे तक फ्युज आफ काल अटेण्ड था. जिस पर रात्रि लगभग 09.00 बजे दो बाहरी व्यक्ति टिकेश डडसेना ग्राम रावण भांटा पिथौरा एवं समीर प्रधान ग्राम रंगोरा अनाधिकृत रूप से 33/11 के0व्ही0 सब स्टेशन बसना शहर के चालू लाईन यार्ड के अन्दर जबरदस्ती घुस गया.  जिन्हें लाईन चालू होने की जानकारी देकर यार्ड के बाहर जाने को बार बार समझाया गया किन्तु वे बातों को नहीं माने और लाइन में से गाली गलौच कर मारपीट किये. जिसपर पुलिस ने दोनो आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 186, 294, 332, 34 एवं 353 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें