माधोपाली व चकरदा से हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त
सरायपाली पुलिस ने 7 मार्च को ग्राम माधोपाली रंगमंच के पास 04 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना पर ग्राम माधोपाली रंगमंच जाकर रेड किया गया, जहां रतन सिदार पिता धरमसिंह एक प्लास्टिक के जरिकेन में महुआ शराब 4 लीटर रखा मिला. जिसपर 04 लीटर हाथ भट्टी शराब कीमती 400 /- रूपया को जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34(1) आब0एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
वहीं ग्राम चकरदा में 10 लीटर हाथ भट्ठी का महुआ शराब को पुलिस ने ग्राम चकरदा पहुंचकर घेराबंदी कर जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि गनपत जाटवर जाति सतनामी 40 वर्ष निवासी नुनपानी एक सफेद रंग के 10 लीटर के जरकीन में हाथ भट्ठी का बना महुआ शराब 10 लीटर कीमती करीबन 1000 रूपये रखे मिला जिसे जप्त कर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.