भगतदेवरी ओवर ब्रिज के पास से 18 पौवा देशी शराब जप्त
सांकरा पुलिस ने ग्राम भगतदेवरी ओवर ब्रिज के
पास 10 पौवा देशी मसाला शराब एवं 08 पौवा देशी
प्लेन शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि 7 मार्च को मुखबीर के जरिये सूचना मिला
कि भगतदवेरी ओवर ब्रिज के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री करने हेतु शराब रखा
है. जिसपर पुलसी मुखबीर के बताये स्थान में पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को
पकडकर पूछताछ करने पर झोला में रखे सामान को शराब होना बताया, तथा अपना नाम पंचराम
विश्वकर्मा, पिता पूरन विश्वकर्मा उम्र 35 साल भगतदवेरी
का होना बताया. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने झोला से निकालकर पेश करने पर 10
पौवा देशी मसाला शराब कीमत 700 रूपये एवं 08
पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 480 रूपये शराब कुल
कीमती 1180 रूपये को जप्त कर आरोपी पर अपराध धारा
34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया
गया.
अन्य सम्बंधित खबरें