रायमुड़ा में ट्रेक्टर के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत - CG Sandesh

रायमुड़ा में ट्रेक्टर के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम रायमुड़ा में ट्रेक्टर के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार 7 मार्च को दुर्गेश खैरवार ग्राम बंदोरा थाना तुमगांव से गजेन्द्र ध्रुव के साथ मोटर सायकल से काम कर वापस आ रहे था, मोटर सायकल को गजेन्द्र ध्रुव चला रहा था कि रायमुडा फायरिंग रेंज के पास जान डियर ट्रेक्टर एवं ट्राली बीना नंबर का चालक अपने ट्रेक्टर को लापरवाही एवं तेजी से चलाते हुये मोटर सायकल स्प्लेंडर के चालक गजेन्द्र ध्रुव को ठोकर मार दिया. जिससे गजेन्द्र ध्रुव के सिर में चोट आया और  मौके पर ही मौत हो गया.  जिसपर पुलिस ने आरोपी ट्रेक्टर चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279 एवं 304(A) एवं 337 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें