ग्राम पैकिन से अंग्रेजी व देशी महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

ग्राम पैकिन से अंग्रेजी व देशी महुआ शराब जप्त

सिंघोडा पुलिस ने ग्राम पैकिन में 10 लीटर हाथ भठ्ठी देशी महुआ शराब व 06  नग अंग्रेजी शराब जप्त कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि टंकाधर सेठ निवासी पैकिन अपने घर में अवैध रूप से हाथ भठ्ठी के महुआ शराब एवं भठ्ठी की अंग्रेजी शराब विक्रय हेतु अपने घर में रखा है, जिसपर पुलिस टंकाधर सेठ के घर के सामने आम सडक में पहुंचने पर टंकाधर सेठ उपस्थित मिला, और टंकाधर सेठ के घर से एक प्लास्टिक जरीकेन के अंदर भरी हुई लगभग 10 लीटर हाथ भठ्ठी का देशी महुआ शराब कीमत लगभग 1000 रूपये एवं एक सफेद प्लास्टिक की थैली में भरी हुई 06 नग अंग्रेजी शराब कीमत 480 रूपये कुल जुमला कीमत 1480 रूपये मिला जिसे जप्त कर टंकाधर सेठ पिता स्व0 सुकरू सेठ निवासी पैकिन पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें