पिथौरा में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक
थाना पिथौरा में आज श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन पर एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय व श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिथौरा अनिल पालेश्वर द्वारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बुलाई गई. जिसमें गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि, पत्रकार व व्यापारी उपस्थित थे.
बैठक में एसडीओपी श्री पुपलेश कुमार, एसडीएम श्री बी एस मरकाम, तहसीलदार श्री देवांगन जी के द्वारा होली का त्यौहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की गई. सभी जनप्रतिनिधियों से सहयोग की भावना अपेक्षा करते हुए शांति समिति की बैठक लेकर आगामी होली त्यौहार को देखते हुए होली त्यौहार को शांतिपूर्ण मनाने की समझाइश दी गई.
जिसमें मुखड़ा-फुकडा नहीं लगाने की समझाइश दिया गया, एवं नशे से दूर रहने, अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही, जुआ सट्टा खिलाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही के संबंध में जागरूक रहने एवं विभिन्न प्रकार के तथ्यों के विषय में जानकारी देकर जागरूक किया गया.
तथा बस स्टैंड पिथौरा नागरिक बंधुओं, व्यापारियों, जनप्रतिनीधी महोदयों से ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करने, साफ सफाई व शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग करने की अपील की गई.