सेवा से स्वच्छता अभियान
बलौदाबाजार 8 मार्च 2020/ जिला पंचायत बालौदाबाज़ार-भाटापारा के द्वारा प्रत्येक रविवार को सुबह दो घन्टा सेवा से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा हैं।यह अभियान जिला कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर चलाया जा रहा हैं।जो जिला का एक अभिनव नवाचार प्रयोग कार्यक्रम हैं। जिसके दायरे में धीरे धीरे सभी ग्राम पंचायतों को लाया जा हैं। आज दूसरे सप्ताह के अंतर्गत ग्राम पंचायत अर्जुनी एवं रवान में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अभियान में गाँव के जनप्रतिनिधी,महिला स्व सहायता समूह, गणमान्य नागरिक,कुछ समाजिक संगठन के लोग एवं जिला पंचायत के अधिकारी बड़ी सँख्या में उपस्थित रहे।इसके अंतर्गत ग्राम अर्जुनी के गाँधी चौक के आसपास एवं नालियों को उसी तरह ग्राम रवान के बाज़ार चौक से ठाकुर दिया एवं डोंगिया तालाब तक श्रमदान कर सफ़ाई किया गया। इसके साथ ही इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों एवं अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा प्रति सप्ताह दो घंटे श्रमदान कर ग्राम को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया गया।
इस श्रमदान में जिला पंचायत अतिरिक्त सीईओ हरिशंकर चौहान, जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण सलीम खान शेख़ , विकासखंड समन्वयक अश्वनी थवाइत ,संकुल समन्वयक घनश्याम पटेल ,अर्जुनी सरपंच प्रमोद जैन ,पूर्व सरपंच चित्रारेखा साहू, सचिव परमानंद निषाद, सरपंच रवान, विजय साहू, सचिव थनेश्वर साहू ,बी आर पी भुनेश्वरी ग्राम पंचायत सचिव चारौटी,मगचबा, कोलियारी, रोजगार सहायक देवरी उपस्थित रहें।