चांदन में सुरजो बाई को घर में सुबह-सुबह एक बार फिर अवैध शराब... - CG Sandesh

चांदन में सुरजो बाई को घर में सुबह-सुबह एक बार फिर अवैध शराब बिक्री करते धर दबोचा गया.

ग्राम चांदन में अवैध शराब की बिक्री से ग्रामीण परेशान है, लगातार समझाईस ग्रामीण देते रहे फिर भी सुरजों बाई और चिंताराम पटेल के द्वारा शराब बिक्री करता आ रहा है, जिसके चलते  गांव में लडाई झगडा होना ग्रांम का माहौल अशांत बना रहता है.

ग्रामीणों का कहना है कि सुरजोबाई और चिंताराम को कुछ महीने पुर्व अवैध शराब बिकी करते पाये जाने पर 34(2) का मामला दर्ज किया था. जिसके बाद  जेल से छुट कर आने के बाद भी पुनः अवैध शराब लगातार बेचा जा रहा था जिस पर ग्रामीणों थाना प्रभारी राजा देवरी से इसकी शिकायत की, और थाना प्रभारी द्वारा आज सुबह चांदन में छापा मार कर 10 लीटर महूआ शराब व 14 नग गोवा शराब मौके में पाए जाने पर अपराध कायम विवेचना में लिया.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें