केशरपुर व गढपटनी रोड से अवैध शराब जप्त
बसना पुलिस ने ग्राम केशरपुर व गढपटनी रोड आंगनबाडी के पास अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि 08 मार्च को ग्राम केशरपुर में अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री करने हेतु अपने घर परछी में एक डिब्बा में रखे करीब 06 लीटर हांथ भट्टी महुआ शराब कीमत 600 रूपये को आरोपी मोहित निर्मलकर पिता फत्तेलाल निर्मलकर उम्र 35 साल निवासी केशरपुर से जप्त कर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.
इसी तहत गढपटनी रोड आंगनबाडी के पास एक व्यक्ति थैला लेकर पैदल आ रहा था जिसे रोककर नाम पता पूछने पर वह अपना नाम सोनू कोसरिया पिता शिवचरण कोसरिया उम्र 20 साल जाति सतनामी वार्ड नं0 01 इंदिरा कालोनी बसना जिला महासमुंद का रहने वाला बताया. जिसके कब्जे से पुलिस एन 19 पौवा अवैध अंग्रेजी शराब कीमत 1520 रूपये को जप्त कर अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.