11 लोगों पर रोड किनारे शराब पीने पर कार्यवाही.
महासमुन्द पुलिस ने रोड किनारे शराब के नशे में मदमस्त होकर गिरते पड़ते घुम रहे लोगों को पकड़कर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 8 मार्च की रात पेट्रोलिंग के दौरान दलदली रोड रेल्वे फाटक के पास पहुंचकर महासमुद के तीन व्यक्ति जिसमें से आरोपीगण इन्द्रजीत सिंह उम्र 26 साल, बादल बंजारे उम्र 31 वर्ष, तेजराम पाल उम्र 30 वर्ष महासमुन्द के द्वारा रोड किनारे शराब के नशे में मदमस्त होकर गिरते पड़ते घुम रहे थे, तथा दलदली रोड देशी शराब भट्टी के पास कुछ लोगो को पकड़ा गया जिसमें से आरोपीगण श्यामु सौरा उम्र 30 वर्ष , अजय शर्मा उम्र 23 वर्ष , नटवर पनका उम्र 34 वर्ष , रंजीत जगत उम्र 34 वर्ष, अमित कुमार ठाकुर, दुर्गेश गुप्ता उम्र 35 वर्ष, बुध देव दीवान उम्र 38 वर्ष सभी महासमुंद नयापारा के निवासी है।
सभी आरोपी रोड किनारे शराब के नशे में मदमस्त होकर गिरते पड़ते घुम रहे थे सभी को गवाहों के समझ जिला अस्पताल महासमुन्द लाया गया सभी आरोपीयों का शराब पीने का मुलाहिजा कराया गया जो डां0 के द्वारा सभी आरोपीयों का शराब सेवन करने का लेख किया गया है आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 36(च) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।