40 पौवा अवैध शराब जप्त
महासमुंद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 11 पौवा, 17 पौवा व 12 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त कर मामला दर्ज कर किया है. पुलिस ने बताया कि 08 मार्च 2020 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति तुमगांव रोड चंद्राकर धर्मकांटा के पास करन पेड़ के नीचे महासमुंद में शराब बिक्री हेतु रखा है मौके पर पुलिस की टीम पहुंचकर शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी को पकड़ा आरोपी ने अपना नाम राकेश साहू पिता शिव कुमार साहू उम्र 22 साल साकिन उमरदा थाना महासमुंद का निवासी होना बताया, आरोपी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक झोला में रखे 11 पौवा फाइन व्हिसकी शराब कीमत 880 रूपये का रखा मिला जिसे जप्त किया गया.
इसी तरह महासमुंद सिटी की तरफ पैदल जा रहा व्यक्ति से काला कलर के बेग से 17 पौवा फाइन व्हिसकी शराब कीमत 1360 रूपये आरोपी का नाम केवल साहू पिता अशोक साहू उम्र 22 साल ग्राम सोरमसिंघी थाना से जप्त किया गया.
इसी तरह सब्जी बाजार की ओर पैदल जा रहे व्यक्ति से सफेद रंग के थैला से 12 पौवा फाइन व्हिसकी शराब कीमती 960 रूपये आरोपी का नाम अजय पटेल पिता ज्ञानिक पटेल उम्र 24 साल नांदगांव का निवासी से अवैध शराब जप्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है.