भोजनालय में लोगो को शराब पीने की सुविधा कराने वाले पर कार्यवाही.
महासमुंद के राजू भोजनालय में लोगो को शराब व
संसाधन उपलब्ध कराने पर अवैध शराब व डिस्पोजल जप्त कर पुलिस ने कार्यवाही किया है.
पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान काग्रेस चौक के पास मुखबीर से सूचना मिला
कि राजू भोजनालय थाना के सामने राजू सोनवानी अपने भोजनालय में लोगो को शराब पीने
पीलाने की संसाधन उपलब्ध करा रहा है, मुखबीर की सूचना पर पुलिस की टीम जब राजू
भोजनालय पहुंची तो पुलिस को देख कर
शराब पीने वाले भाग गये, जहाँ से होटल में पीने वाले पौवा शीशी में रखी शराब
डिस्पोजल घटना स्थल में पडा मिला और होटल में एक व्यक्ति मिला नाम पता पुछने पर वह
अपना नाम राजू उर्फ विजय सोनवानी पिता रामकुमार सोनवानी उम्र 33 वर्ष वार्ड न0 20
कचहरी चौक महासमुन्द का रहने वाला बताया. भोजनालय से एक देशी प्लेन पौवा शराब कीमत
35 रूपये एवं 03 नग पौवा वाली देशी प्लेन शराब की खाली शीशी, 03
नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त कर 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया
गया है.