बाड़ी के पीछे से 18 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त
खल्लारी पुलिस ने ग्राम मोहंदी बाड़ी के पीछे 18 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 8 मार्च को मुखबीर के जरिये सूचना मिला की ग्राम मोहंदी सोमनाथ साहू के बाडी के पीछे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखा है. मुखबीर के सूचना पर पुलिस ग्राम मोहंदी सोमनाथ साहू के बाडी के पीछे दबिश देकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को प्लास्टिक थैला के साथ पकडा, जिसने अपना नाम सोमनाथ साहू पिता चुनुराम साहू निवासी मोहंदी का रहने वाला बताया.
पुलिस ने बताया कि संदेही सोमनाथ साहू के कब्जे से प्लास्टिक थैला के अंदर 18 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब कीमती 1440/- रूपये का रखा मिला. जिसे जप्त कर 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें