हनुमानडीह में हाथ भठ्ठी महुआ शराब जप्त
तेन्दुकोना पुलिस ने ग्राम हनुमानडीह में घर
बाड़ी से 02 लीटर हाथ भठ्ठी से निर्मित महुआ शराब जप्त कर मामला दर्ज किया है.
पुलिस ने बताया कि 08 मार्च को मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि ग्राम हनुमानडीह के
कन्हैया लाल मिरी नामक व्यक्ति अपने घर बाडी में अवैध रूप से हाथ भठ्ठी से निर्मित
देशी महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है. मुखबीर के सूचना पर पुलिस स्टाफ कन्हैया लाल
मिरी के घर बाडी में दबिश दिया जहाँ कन्हैया लाल मिरी पिता गोविंद राम मिरी उम्र
24 साल हनुमानडीह के कब्जे से हाथ भठ्ठी से निर्मित महुआ शराब 02 लीटर कीमत लगभग
200 रूपये को जप्त कर 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें