दोस्त के साथ गया था होली खेलने, शराब एक नशे में की हत्या.  - CG Sandesh

दोस्त के साथ गया था होली खेलने, शराब एक नशे में की हत्या.

अपने दोस्त के के साथ घर से होली खेलने निकले एक युवक की  शराब के नशे में किसी बात को लेकर आपस में  विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने मृतक जैश राडिया उम्र 25 वर्ष पर पत्थर से हमला कर दिया. जिससे पत्थर उसके नाक में लग गई और अधिक खून निकलने की वजह से उसकी मौत हो गई.  

वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस की टीम ने एक घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेंद्र सारंग मृतक का दोस्त था और सुबह ही दोस्तों के साथ होली मनाने के लिए निकला था. करीब 2 बजे डायल 112 से पुलिस को घटना की सूचना मिली थी.  जिए बाद पुलिस पीएस तेलीबांधा तालाब के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लाभांडी में पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं होली के दिन हुए इस हत्या के बाद  इलाके में दहशत का माहौल है.


अन्य सम्बंधित खबरें