मछली पकड़ने के दौरान हुआ विवाद, टंगिया से मारकर की हत्या. - CG Sandesh

मछली पकड़ने के दौरान हुआ विवाद, टंगिया से मारकर की हत्या.

9 मार्च को तुन्दुकोना थाना क्षेत्र के बुंदेली चौकी अंतर्गत ग्राम बिराजपाली में कुल्हाड़ी से मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर आरोपी फ़रार हो गया, जिस पर पुलिस शव का पंचनामा तैयार कर मामले की जांच कर आरोपी के विरुद्ध हत्या धारा 302 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है.

जानकारी के अनुसार मृतक वेदप्रकाश बरिहा का मछली पकड़ने के दौरान कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद शाम करीब 07:00 बजे तालाब से वापस घर आते समय किराना दुकान के पास गुटखा खरीद कर वापस मो.सा. के पास खड़ा था, जब बीर सिंग बरिहा अपने हाथ में टंगिया पकड़ कर बस्ती तरफ से आया और वेद प्रकाश उर्फ बऊ बरिहा को गाली गलौच कर तुझे जान से मार दुंगा कहकर बीर सिंग बरिहा ने लोहे की धारदार टंगिया से सिर गर्दन में वार कर वेद प्रकाश की हत्या कर दिया. और वहां से फरार हो गया.

जिसके बाद सुचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच कर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें