घर वालो से की थी शराब पीने की शिकायत, इसलिए डंडा से किया मार... - CG Sandesh

घर वालो से की थी शराब पीने की शिकायत, इसलिए डंडा से किया मारपीट

कसडोलः- कल दोपहर लगभग 2:30 बजे  ग्राम बया थाना राजादेवरी में शिवा पटेल अपने साथी शिवकुमार दीवान के साथ घुमने पुरैना तालाब बया तरफ गया था, जहाँ तालाब किनारे ग्राम बया का किशन दीवान पिता आत्मा राम दीवान हाथ मे लकड़ी का ड़डा लेकर आया और तुम मेरे घर वालो को शराब सेवन नशा पान करता है बताते हो कहकर, मां बहन की गंदी गंदी गालिया देते हुए उनके साथ डंडा से मारपीट किया. जिससे शिवकुमार दीवान को बाये कान के पास चोट लगने से गिरकर बेहोश हो गया, मामले में बया चैकी में शिकायत पर आरोपी पर कार्यवाही करते हुये धारा 294,323 कायम किया गया।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें