मां बेटे के साथ गाली गलौच व मारपीट. - CG Sandesh

मां बेटे के साथ गाली गलौच व मारपीट.

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बेमचा में मां बेटे के साथ गाली गलौच, मारपीट व जान से मारने की धमकी मिलने पर मामला दर्ज करया गया है. पीड़ित महिला गोदावरी चंद्रवंशी ने पुलिस को बतायी कि वह ग्राम बेमचा की निवासी है, रोजी मजदूरी का काम करती है. 10 मार्च को सुबह 09  बजे जब वह अपने घर पर थी,  उसका लड़का सतवंत चंद्रवंशी गली में बरगद पेड़ कें पास खड़ा था. तभी गांव का अभिजीत वर्मा एवं जनक ध्रुव द्वारा उसके लड़के को हाथ झापड़ से मारकर जमीन में पटक दिये. जिसकी आवाज सुनकर महिला वहां पहुंचकर बोली कि मेरे लड़के को क्यो मार रहे हो, तो दोनो एक राय होकर गंदी गंदी गालियां देने लगे जिसे मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किये. इस घटना में महिला गोदावरी चंद्रवंशी और उसके लड़के को चोट आई. जिसपर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें