जबरदस्ती रंग गुलाल लगाने से महिला ने रोका तो गाली गालौच कर किया खपरैल से हमला.
महासमुंद के गंजपारा में महिला को जबरदस्ती रंग
गुलाल लगाने पर मना करने से एक व्यक्ति के साथ गाली गालौच कर खपरैल से सिर में
हमला कर दिया गया. जिसपर पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है. शिकायतकर्ता श्यामा
राजपुत ने पुलिस को बतायी कि 10 मार्च को वह
अपने घर पर थी तब करीबन 11.15
बजे मोहल्ले का परस सिन्हा रंग गुलाल लेकर आया और शिकायतकर्ता को रंग
गुलाल लगाने की कोशिश करने लगा. जिसे प्रार्थी द्वरा मना करने पर उसे गंदी गंदी गालियां देने लगा. इसके बाद जब प्रार्थी
महिला आरोपी के घर में उसके पत्नी सीता सिन्हा को बोली कि तुम्हारे पति जबरदस्ती
रंग गुलाल लगाने आया था बोली तो उसी समय परस सिन्हा खपरैल से प्रार्थी के सिर में
मार दिया. जिससे उसे चोट लगी और उसके साथ गली गलौच करने लगा. मामले में पुलिस ने
आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294 एवम 323
आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.