गड़बेड़ा में गाली गलौच व मारपीट होने पर दर्ज कराया गया काउंटर ... - CG Sandesh

गड़बेड़ा में गाली गलौच व मारपीट होने पर दर्ज कराया गया काउंटर रिपोर्ट

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम गड़बेड़ा में गाली गलौच व मारपीट का काउंटर मामला दर्ज कराया गया है. सावित्री साहू ने पुलिस को बताया कि 10 मार्च को रात्री लगभग 07 बजे जब वह घर पर थी, तब घर के बाहर से उसके बेटे पुष्कर साहू की रोने,  चिल्लाने की आवाज आ रही थी, जिसे सुनकर वह दौड़ते हुए बाहर निकली तो देखा कि पानी टंकी के पास गांव के ही टीकम साहू और उसका भाई करन साहू प्रार्थी महिला के लड़के पुष्कर साहू से लड़ाई झगड़ा कर रहे थे. जिसे  क्यो लड़ाई झगड़ा हो रहे हो पूछने पर व बीच बचाव करने पर टीकम साहू व उसके भाई करन साहू द्वारा महिला के साथ गंदी गंदी गाली गलौच कर किसी धारदार हथियार से मारे. जिससे उसे चोट आई. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 34 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है. 

जबकि टीकम साहू ने पुलिस को बताया कि 10 मार्च को रात्री करीब 07 बजे गांव का ही पुष्कर साहू उसके घर के सामने उसके बडे भाई वेदप्रकाश साहू को गाली गलौच कर तेरा भाई टीकम कहां है कहकर बोला. जिसे वेदप्रकाश ने गाली देने से मना किया और शिकायतकर्ता टीकम को फोन करके बताया जिसपर वह घर आकर अपने भाई से पूछा तो उसने पुराने लडाई झगडा विवाद के कारण पूछ रहा है बोला. जिसे पुष्कर साहू से जाकर पूछने पर पुष्कर साहू ने गाली गालौच कर किसी धारदार हथियार से मारकर आज तुझे जान से खतम कर दूंगा कहकर धमकी दिया. इस लड़ाई झगड़ा के समय उसकी मां बीच बचाव करने आई जो झुमा झटकी में नीचे गिर गई. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें