गोहेरापाली में गाली गलौच और मारपीट की लेकर दो लोगों ने दर्ज कराई एफआईआर.
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम गोहेरापाली में गाली गलौच और मारपीट की लेकर दो लोगों ने मामला दर्ज कराया है. घटना 9 मार्च रात करीब 9 बजे की बताई गई है.
शेषम प्रधान ने पुलिस को बतया कि गाँव में वह किर्तन भंडारे से खाना खाकर वापस घर आ रहा था, करीबन रात 09:00 बजे वह केदार प्रधान के घर के पास पहुंचा था कि वहां पर जितेन्द्र प्रधान एवं केदार प्रधान उसे मिले जो मुझे अकारण गाली गुप्तार किये. व हाथ थप्पड़ से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये. जिसपर पुलिस ने जितेन्द्र प्रधान व केदारनाथ प्रधान के विरुद्ध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
जितेन्द्र प्रधान के अनुसार रात 09:00 बजे सुभाष भोई केदार प्रधान के घर के सामने घर खड़ा था, उसी समय गांव का शेषम प्रधान उसे देखकर पुरानी बातो को लेकर सी0ओ0 के पास कंप्लेन करके तु मेरा किया बिगाड़ लेगा, कहकर गंदी-गंदी गाली गलौच करते हुये मुझे जान से मारने की धमकी देते हुये मुझे हाथ मुक्का से मारपीट करना शुरू कर दिया, जिसपर वह बीच बचाव के लिये केदार प्रधान के घर में चला गया, जहाँ केदार प्रधान घर से बाहर निकला तो शेषम प्रधान द्वारा जितेन्द्र प्रधान को बाहर निकलो बोलकर चिल्लाने लगा एवं केदार प्रधान के साथ भी धक्का मुक्का देकर जितेन्द्र को निकालने हेतु घर घुसने का प्रयास कर जान से मारने की धमकी देकर नौकरी निकालने का धमकी देने लगा. इसके बाद लड़ाई झगड़ा को देखकर में 112 को कल करके बुलाये एवं रिपोर्ट दर्ज कराया गया. जिसपर सुभाष भोई, शेषम प्रधान व अरविंद भोई के विरुद्ध धारा 34, 294, 506 एवं 323 आईपीसी पंजीबद्ध किया गया है.