गाली देने से मना करने पर पत्थर से हमला कर जान से मारन की धमकी
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम बालसी में गाली
देने से मना करने से एक व्यक्ति के साथ गाली गलौच कर पत्थर से हमला कर जान से मारन
की धमकी दी गई जिसपर पीड़ित ने मामला दर्ज कराया गया है. जलपत प्रधान ने पुलिस को
बताया कि ग्राम बालसी 10 मार्च की दोपहर 12.00 बजे वह खेत से
काम करके घर वापस आ रहा था, जयशंकर के घर के सामने गली में पहुंचा था कि जयशंकर
प्रधान अपने घर के छत के ऊपर खड़े होकर गांव वालों को गंदी गंदी गाली दे रहा था.
तथा उसके घर वालों को भी गाली दे रहा था. जिसपर शिकायतकर्ता ने किसको गाली दे रहा
है जयशंकर को बोला और मना किया तो उसे भी गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की
धमकी देते हुए छत के ऊपर से पत्थर को उठाकर ऊपर फेंककर मारा जिससे शिकायतकर्ता के बायें
कंधे पर चोट लगा, एवं हाथ में सूजन आ गया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध
अपराध धारा 294, 323
एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.