तुम कौन होते हो घर छोड़ने वाले कहकर मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

तुम कौन होते हो घर छोड़ने वाले कहकर मारपीट, मामला दर्ज

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम बिरकोल में गांव का लड़का जिसने शराब पी रखा था उसे एक व्यक्ति द्वारा घर छोड़कर आने के बाद तुम कौन होते हो घर छोड़ने वाले कहकर गाली गलौच, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई. जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, शिकायतकर्ता अविनाश चौहान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बिरकोल का निवासी है, जहाँ 10 मार्च को होली त्यौहार के उपलक्ष्य में गांव के गली में बैंड बाजा बजाकर गांव के लड़के लोग नाच रहे थे. जिसमे गांव का अजय नामक लड़का शराब पी लिया था जिसे वह और देवानंद उसके घर छोड़के आये थे. जिस पर रामकुमार, चित्रसेन एवं पवन तीनों मिलकर तुम लोग कौन होते हो छोड़ने वाले कहकर गाली गलौच कर शिकायतकर्ता तथा उसके साथी देवानंद को गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया एवं जान से मारने की धमकी देते हुए गला को भी पकड़ लिया जिसे गांव के ललित और छबिलाल छुड़ाये. जिसके बाद उनलोग  अपने घर आ गये. जिससे उक्त तीनों कुछ समय बाद फिर शिकायतकर्ता के घर के सामने आकर गाली गलौच करने लगे जिसे मना करने पर पुनः हाथ थप्पड़ से मारपीट किये. इसपर  देवानंद का पिता बजरू छुड़ाने के लिए आया तो उसके साथ भी हाथ थप्पड़ से मारपीट किये. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 506, 294, 323 एवं 34 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें