होली के दिन 16 नग अंग्रेजी शराब परिवहन करते पकड़ाया.
सरायपाली पुलिस ने ग्राम दुलारपाली के पास 16 नग अंग्रेजी शराब जप्त कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि होली पर्व पर कानून व्यवस्था ड्यूटी एवं अवैध जुआ शराब पता तलाश पर मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि एक व्यक्ति नूनपानी की ओर से दुलारपाली की ओर एक प्लास्टिक के थैले में अवैध रूप से बिक्री हेतु अंग्रेजी शराब परिवहन कर रहा है. मुखबीर की सूचना पर पुलिस की टीम दुलारपाली मोड़ तालाब के पास नूनपानी की ओर से एक व्यक्ति को रोककर पुछताछ किया जिसका नाम खूबचंद साहू पिता देवधर साहू उम्र 27 साल निवासी दुलारपाली का बताया गया है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे एक सफेद प्लास्टिक थैले के अंदर भरा हुआ अंग्रेजी शराब गोवा स्पेशल का 16 नग कुल 2.88 लीटर किमती 1600 रू. को जप्त कर अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें