गाली गलौच मत करो कहने पर तू कौन होता है कहकर मारपीट - CG Sandesh

गाली गलौच मत करो कहने पर तू कौन होता है कहकर मारपीट

खल्लारी थाना अंतर्गत सोसायटी रोड गली में गाली गलौच मत करो कहने पर तू कौन होता है कहकर गाली गलौच कर मारपीट किया गया, जिसपर मामला दर्ज करया गया है. हेमंत कुमार चक्रधारी ने पुलिस को बताया कि 10 मार्च को करीबन 02.00 बजे वह अपने घर से निकलकर होली मनाने दोस्त के घर सोसायटी रोड गली से होकर जा रहा था कि रोशन पाण्डे , डैनी सांवरा, डोमन सांवरा गली में गाली गलौच कर रहे थे जिसे उसके द्वारा पारा पडोस में गाली गलौच मत करो कहकर मना किया तो तीनो उसे को तु कौन होता है मना करने वाला कहकर अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किये जिससे उसे चोट आई. मामले में पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294 एवं 323 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें