मल्दामाल और कस्तुराबहाल से अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

मल्दामाल और कस्तुराबहाल से अवैध शराब जप्त

सिंघोडा पुलिस ने ग्राम मल्दामाल में 04 लीटर तथा ग्राम कस्तुराबहाल में 04 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि 10 मार्च  को मुखबीर से सूचना मिला कि रामप्रसाद यादव पिता मोहित यादव जाति रावत उम्र 38 साल साकिन मल्दामाल थाना सिंघोडा के द्वारा अपने घर में अवैध रूप से हाथ भट्टी का महुआ शराब विक्रय हेतु रखा है. जिसपर पुलिस की टीम ग्राम मल्दामाल रामप्रसाद यादव के घर के अंदर से एक पीला रंग की प्लास्टिक जरिकेन में भरी हुयी लगभग 04 लीटर हाथ भट्टी की महुआ शराब कीमत 400 रूपये को जप्त किया है.

तथा मुखबीर की सुचना पर कस्तुराबहाल रोड सुकरू तमलिया के घर के सामने आम सडक पर आरोपी  सुकरू तमलिया से एक सफेद कलर के प्लास्टिक जरिकेन में भरी हुयी लगभग 04 लीटर हाथ भट्टी की महुआ शराब कीमत 400 रूपये को जप्त किया.

मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 31(1) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें