रायपुर में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार कर ... - CG Sandesh

रायपुर में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी पुलिस

रायपुरः- शहर के उरला थाना इलाके में एक 10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया। बुधवार को इस मामले के आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर खोज निकाला और अब थाने में उससे इस मामले में पूछताछ चल रही है। आरोपी 19 साल का युवक है, जिसका नाम रंगीला यादव है।

थाने से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम किराने की दुकान से अगरबत्ती लेकर मासूम लौट रही थी। वह घर जा रही थी। इसी मुहल्ले में रहने वाले रंगीला ने उसे अपने पास बुलाया और फिर मुंह दबाकर उठा लिया। आरोपी उसे पास ही में बने सांस्कृतिक भवन के अंदर लेकर गयाए वहीं इस घटना को अंजाम दिया और भाग गया। बच्ची भागकर घर गई और परिजनों को इस घटना की जानाकरी दी। दूसरी घटना खमतराई थाने के आरवीएच कॉलोनी में हुई। यहां 16 साल की नाबालिग को लिफ्ट देने के बहाने ओपिन बाग नाम का युवक अपने साथ ले गया और अश्लील हरकत की। इस ममाले की जांच पुलिस कर रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें