शासकीय कार्य में बाधा और तोडफोड करने के संबंध में रिपोर्ट - CG Sandesh

शासकीय कार्य में बाधा और तोडफोड करने के संबंध में रिपोर्ट

कसडोलः- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसडोल में खण्ड चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत सी0एस0 पैकरा ने थाने मेंरिपोर्ट दर्ज कराया कि 09-03-2020 को रात्रि में संदीप मिश्रा निवासी कसडोल के सिर में आई चोट के ईलाज के समय आहत संदीप मिश्रा के साथ कसडोल में आये समर्थक अविनाश मिश्रा, मनोज साहू एवं अन्य समर्थक लगभग 20  से 22 की संख्या में आये औरहमला करने वाले को तुरंत गिरफ्तार करने की बात को लेकर अश्लील गाली गलौच शासकीय संपत्ति को तोड़ फोड़ कर नुकसान पहुंचाकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाकर एवं 108 वाहन के कर्मचारी के साथ मारपीट की. शिकायत आवेदन पर धारा 186,294,323, भादवि तथा छ0ग0 चिकित्सा सेवक तथा चिकित्सा सेवा संस्थान अधि 2010 की धारा 4 एवं लोक संपत्ति का नुकसानी का निवारण अधि0 1984 की धारा 3 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें