जाति बदल कर कर रहा था नौकरी,  मामले का खुलाशा होने से किया ब... - CG Sandesh

जाति बदल कर कर रहा था नौकरी, मामले का खुलाशा होने से किया बर्खास्त

कसडोलः- बहरा, विकलांग प्रमाणपत्र बनवाकर नौकरी करने का मामला महासमुन्द जिले के बाद अब बलौदाबाजार में शिक्षा विभाग का मामला प्रकाश में आया। मामला यह है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बया में प्राचार्य पद पर पदस्थ शत्रुध्न लाल पटेल ने शासन का गुमराह करते हुये अपनी जाति अघरिया (पिछडी) जाति को अगरिया(आदिवासी) फर्जी बनवाकर पेश करते हुये नौकरी का लाभ ले रहा था। जिसकी शिकायत उच्च स्तरीय जांच कमेटी से किये जाने पर मामला का खुलासा हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शत्रुध्नलाल पटेल पुर्व में चांदन हाईस्कुल में पदस्थ था। तब से इस बात को लेकर शिकायत किया गया था। पर कार्यवाही नहीं होने के कारण मामला दबा रहा । उक्त शिक्षक का जब प्राचार्य पद पर प्रमोशन हुआ तो मामला खुलकर सामने आया।

शिकायत हुई जांच कमेटी का निर्णय आया कि शत्रुघ्न लाल पटेल ने जाति बदलकर शासन को धोखा देकर पदोन्नति का लाभ लिया जो अपराध की श्रेणी में आता है।

जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार के आर0के0 वर्मा ने बताया कि प्राचार्य को बर्खास्त कर दिया गया है। और इस तरह से कृत्य करने के कारण उक्त प्राचार्य पर एफ0 आई0 आर0 किया जावेगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें