फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी हासिल करने वालों के चहरे में आई मा... - CG Sandesh

फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी हासिल करने वालों के चहरे में आई मायूशी

कसडोलः- शिक्षा विभाग कसडोल बहरा गुंगे का सर्टिफिकेट बनवाकर नौकरी किये जाने का खबर खुब वायरल हो रहा है. विश्वसुत्रो से जानकारी के अनुसार जब से सीताराम सिन्हा के पुत्र राकेश और रजनी को फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर नाकरी हासिल किये जाने के मामले में जेल भेजा गया. और अब बया स्कुल का प्राचार्य द्वारा फर्जी जाति प्रमाण बनाकर नौकरी किये जाने की खबर का जांच किया गया,  जिसमें प्रमाणपत्र फर्जी पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से बर्खास्त की कार्यवाही किये जाने से बाकी शिक्षा विभाग में पदस्थ शिक्षक जिनके द्वारा ऐसा कृत्य करके नौकरी हासिल किये है, उनके चेहरे मायुस नजर आ रहे है. अब इन फर्जी लोगों को डर सता रहा है कि कही हम पर भी कार्यवाही न हो जाये.

गौरतलब है कि वर्ष 2005 में शिक्षा कर्मी भर्ती जनपद पंचायत के द्वारा किया गया था. जिसमें कसडोल क्षेत्र के एक नेता का हाथ होना बताया ता रहा है. कुछ शिक्षकों को विभाग के तरफ से नोटिस भेजे जाने की खबर है. कुछ वर्ष पुर्व जनपद पंचायत कसडोल में आगजनी की घटना होने से फर्जी प्रमाण के सहारे नौकरी करने वालो के कुछ राहत मिलि थी. क्योकि सूचना के आधार पर दस्तावेज मांगे जाने पर विभागीय अधिकारी द्वारा दस्तावेज उपलब्ध नहीं कहकर जवाब भेज दिया जाता था.


अन्य सम्बंधित खबरें