लड़को को तालाब से उठा दिये हो कहकर मारपीट
महासमुंद
वार्ड क्र0 04 नयापारा निवासी बलजीत ने उसके साथ हुई मारपीट को लेकर पुलिस में शिकायत
करते हुए बताया है कि 11 मार्च को रत लगभग 11.00 बजे वह अपने घर के पीछे गली में
अकेला बैठा था, उसी समय दो लूना गाड़ी में 1. उत्तम, लालू, बारिश और कलन्दु देवार डेरा
महासमुंद उसके पास आकर मेरे चार लड़को को तालाब से उठा दिये हो कहकर जबरदस्ती चारो
मिलकर मां बहन की अशलील गाली गलौज करते हुए लोहे के रॉड और पत्थर से मारपीट किये. शिकायत
पर पुलिस ने आरोपी लालू, बारिश, कलन्दु और उत्तम
पर धारा 34, 506, 323, एवं 294 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में
लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें