गाली गलौच व मारपीट करने पर दर्ज कराई शिकायत   - CG Sandesh

गाली गलौच व मारपीट करने पर दर्ज कराई शिकायत

गोपाल धीवर वार्ड क्र0 29 गुडरूपारा महासमुंद निवासी ने मारपीट, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. गोपाल धीवर ने पुलिस को बताया कि 11 मार्च लगभग रात 11:30 बजे खाना खाने के बाद वह घर के सामने मंदिर के पास दोस्त रमेश साहू के साथ बैठा था, उसी समय तालाब साईड से विक्की ठाकुर आया और शिकायतकर्ता गोपाल के साथ जबरदस्ती मां बहन की गाली गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए डंडा से एवं ब्लेड से मारपीट किया. जिसपर वह  चिल्लाया तो उसकी आवाज सुनकर उसकी पत्नी गीता धीवर घर से निकली और मारपीट , गाली गलौज करती देखी व बीच बचाव किया मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विक्की ठाकुर पर अपराध धारा 294, 506 एवं  323 आईपीसी कायम कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें