मारपीट को लेकर काउंटर मामला दर्ज
बसना थाना के भंवरपुर में मारपीट, गाली गलौच को लेकर दो पक्षों ने एक दुसरे के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाया है.
प्रार्थी मुकेश कुमार सागर पिता होरीलाल सागर ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उसका पुत्र प्रदीप सागर और भतीजा प्रवीण कुमार दोनो 10 मार्च को दोपहर 02.30 बजे सागरपाली कुछ काम से जा रहे थे, उसी बीच खीरसाय चौहान प्रदीप सागर को बाबूलाल निषाद के घर के सामने रोड में गंदी गंदी गाली देते हुए प्रदीप सागर को गाडी से खिंच कर बाबूलाल, बसंत, नकूल, तुलाराम सागर, घंसिया निषाद, खिरसाय सब एक जुट होकर मारने लगे.
उसी समय प्रार्थी मुकेश की मां कांति बाई पति होरीलाल सागर को अश्लील गाली देते हुए साडी ब्लाउज को फाडने लगे और हाथ, लाठी से मारने लगे, जब झगडा की आवाज सूनकर मुकेश सागर और उसका बडे भाई राजकुमार सागर पहुंचे तो उन्हें भी लाठी डण्डा से मारने लगे. जिसपर वे जान बचाकर घर भाग आये फिर सब मिलकर प्रार्थी के घर मे घुसकर दरवाजा सायकील मोटर सायकल को तोड फोड किये.
प्रार्थी ने बताया कि झगडा मे उसके भाई का सिर पर गहरा चोंट आया है, कांति का पैर में अन्दरोनी चोंट आई है प्रदीप सागर का सिर पर गहरा चोंट आई है, मुकेश सागर बांये हाथ के कोहनी पर गहरा चोंट आई है. बताया गया कि यह झगड़ा 17-12-2019 से प्रारंभ हुआ है जिसके बाद से उन्हें लगातार धमकी दी जा रही थी
मुकेश की शिकायत पर घासी निषाद, बाबुलाल, नकुल, तुलाराम सागर, खिरसाय चौहान और बसंत पर धारा 147, 148, 294, 323 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध किया गया है.
जबकि प्रार्थी रूकमण चौहान पिता फिरतु राम चौहान उम्र 29 वर्ष ने पुलिस को बताया कि 10.03.2020 को करीबन 2.3 बजे नकुल साहू, खीरसाय चौहान, तुलाराम सागर, तीनो बाबूलाल के घर गये थे घर मे बैठे थे, कुछ देर बाद मुकेश सागर, प्रदीप सागर, होरीलाल सागर, राजकुमार सागर, मुकेश की मां द्वारा अश्लील गाली गलौज जान से मारने की धमकी देते हुए घर घुसकर नकुल साहू, खीरसाय चौहान, तुलाराम सागर घर से बाहर निकालकर सभी हाथ में रखे डण्डे से मारपीट करने लगे तो भानुमति, बाबुलाल निषाद, घसिया निषाद बीच बचाव करने लगे तो मुकेश सागर, प्रदीप सागर, होरीलाल सागर, राजकुमार सागर, और उसकी मां गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे और धक्का दे दिये.
जिसमें भानुमति के दाहिने पैर में चोंट आया है और हाथ में रखे डण्डे से मारपीट करने से बाबूलाल निषाद के सिर में चोट लगा, घसिया निषाद सिर में चोंट एवं नकुल साहू के गाल में चोट आंख के उपर लगा, खीरसाय चौहान माथा और दोनो बांह मे चोंट लगा तुलाराम सागर को बांया हाथ में चोंट लगा है. जिसमें 108 कें द्वारा उपचार के लिए खीरसाय, नकुल, घसिया को ईलाज के लिए सरायपाली लाया गया.
मामले में रूकमण चौहान की शिकायत पर होरीलाल सागर, प्रदीप सागर, मुकेश सागर, राजकुमार सागर, मुकेश सागर की मां कांतीबाई पर 323, 294, 452, 147, 506 एवं 148 आईपीसी पंजीबद्ध किया गया है.