नाबालिक लड़की लापता.
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम पचरी में नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने का मामला दर्ज किया गया है. परिजनों के द्वारा एक व्यक्ति पर बहला फुसला कर भगा ले जाने की शंका जताने पर. पुलिस ने हेमंत यादव के विरूद्ध अपराध धारा 363 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
वहीं खल्लारी थाना में नाबालिक लड़की का बिना बतायें घर से कही चले जाने पर उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 12 मार्च को बोर्ड परीक्षा था जिसदिन सुबह करीबन 06:00 बजे वह अपने कमरे मे नही दिखी. जिसके बाद मामले की शिकायत पर पुलिस अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 363 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें