नर्रा चौक व केन्दूबाहरा रास्ते में 4 लीटर महुआ शराब जप्त.
कोमाखान पुलिस ने ग्राम नर्रा चौक में 4 लीटर व केन्दूबाहरा रास्ते में 4 लीटर उड़ीसा राज्य निर्मित महुआ शराब जप्त कर मामला दर्ज कर किया है. कार्यवाही 12 मार्च की है जिसमे मुखबीर की सुचना पर पुलिस ग्राम नर्रा मेन चौक में पानी टंकी के पास एक व्यक्ति को अवैध रूप से उड़ीसा राज्य निर्मित शराब रखे हुए पकड़ा. पुलसी ने बताया कि आरोपी के पास से एक प्लास्टिक का बोरी में 20 पाऊच जेब्रा ब्राण्ड उड़ीसा राज्य निर्मित शराब कुल 4 लीटर कीमत 1000 /रूपये का रखा मिला. जिसे जप्त कर आरोपी कमलेश चन्द्राकर पिता राम कुमार चन्द्राकर उम्र 37 वर्ष नर्रा थाना के विरुद्ध 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.
तथा कपूर सिंग मांझी को केन्दूबाहरा रास्ते में पीले रंग के प्लास्टिक बोरी लादे हुये 20 पाऊच जेब्रा छाप उड़ीसा राज्य निर्मित महुआ शराब कुल 4 लीटर किमत 1200 के साथ पकड़कर 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.