घर के सामने आकर डंडा एवं बेल्ट से मारपीट
महासमुंद के गुडरूपारा के पास जबरदस्ती गाली गलौच मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले पर मामला दर्ज करया गया है. गोपाल धीवर ने पुलिस को बताया कि 11 मार्च को लगभग रात 11.30 बजे वह खाना खाने के बाद घर के सामने मंदिर के पास दोस्त रमेश साहू के साथ बैठा था, उसी समय तालाब साईड से विक्की ठाकुर आया और शिकायतकर्ता गोपाल से जबरदस्ती गाली गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा.
जिससे शिकायतकर्ता डर के कारण घर आने लगा तो उसके पीछे पीछे विक्की ठाकुर आया और घर के सामने डंडा से एवं बेल्ट से मारपीट किया. जिसे सुनकर शिकायतकर्ता की पत्नी गीता धीवर घर से निकली और मारपीट, गाली गलौज करती देखी व बीच बचाव किया. तब विक्की वहां से चले गया. मारपीट करने से गोपाल के दाहिना गाल, दाहिना पेट, बांए हाथ के कोहनी में चोंट लगा है. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.