स्कूटी वाहन चालक ने 2 वर्ष के बच्चे को मारी ठोकर - CG Sandesh

स्कूटी वाहन चालक ने 2 वर्ष के बच्चे को मारी ठोकर

महासमुंद सुभाष नगर में ईलाज कराकर वापस आ रहे बच्चे को स्कूटी वाहन चालक ने ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर फरार हो गया जिसके ख़िलाफ मामला दर्ज करया गया है. आशा साहू ने पुलिस को बतायी कि 12 मार्च के सुबह 09.00 बजे वह अपने पुत्र नीरज साहू उम्र 2 वर्ष 3 माह एवं डिगेश साहू के साथ मुहल्ले के क्लीनिक से ईलाज कराकर वापस आ रही थी, तभी सुभाष नगर में आंगन बाड़ी के पास स्कूटी वाहन का चालक संजय जोशेफ सुभाष नगर का स्कूटी में तीन सवारी बैठे तेज रफ्तार लापरवाहीपूर्वक अपने वाहन को चलाकर नीरज साहू को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया,  एक्सीडेंट से पुत्र नीरज साहू के सिर, हाथ, पैर में चोटें आई, और एक्सीडेंट कर वाहन चालक वहां से भाग गया. जिसके बाद नीरज को लागों की मदद से प्राईवेट ईलाज हेतु अस्पताल लेकर आया गया. मामले में  पुलिस ने आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279 एवं 337 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें