पदमपुर रोड के बीचो बीच वाहन खड़ा करने वाले पर पुलिस ने की कार... - CG Sandesh

पदमपुर रोड के बीचो बीच वाहन खड़ा करने वाले पर पुलिस ने की कार्यवाही.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम पलसापाली में पदमपुर रोड के बीचो बीच वाहनों को खड़े कर देने पर दो ट्रेक्टर चालको के विरूद्ध कार्यवाही कर मामला दर्ज किया गया है. कार्यवाही 12 मार्च की है जब पुलिस मुखबीर की सचूना पर ट्रेक्टर क्रमांक OD 17 P 8667 का चालक व दूसरे ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 GC 6522 को ग्राम पलसापाली पदमपुर रोड के बीचो-बीच खड़े करने पर कार्यवाही किया है. 

पुलिस ने बताया कि ट्रेक्टर को बीचों बीच खड़े करने के कारण वहां आने-जाने वाले एवं रोड पर चलने वाले लोगो को असुविधा हो रही थी, जिसे आम लोगो मना करने पर भी नहीं मान रहे थे. जिसके बाद शिकायत पर पुलिस ने उक्त गाडी के ड्रायवर मनबोध धरवा उम्र 20 साल तथा ड्रायवर बुधु मेहेर उम्र 26 साल दोनो लखमरा के निवासी जिला बरगड (उडिसा) के वाहन अथवा  (आरसी बुक) को जप्त कर आरोपी ट्रेक्टर चालकों के विरूद्ध अपराध धारा 283 आईपीसी पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें