पैतृक जमीन के विवाद को लेकर मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

पैतृक जमीन के विवाद को लेकर मारपीट, मामला दर्ज

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम खट्टी में पैतृक जमीन में विवाद को लेकर गाली गलौच मारपीट होने पर पुलिस ने दो पक्षों पर मामला दर्ज किया है. 

राजा कुमार बंजारे के अनुसार 11 मार्च को रात्रि 08:30 बजे वह अपने घर मे था, उसी समय उमेश बंजारे, मनवा बंजारे, श्यामलाल बंजारे, पन्ना लाल बंजारे घर के पास आये और पैतृक जमीन विवाद को लेकर उसकी मां बसंती बंजारे को गाली गलौच कर हाथ थप्पड़ से मारपीट कर करने लगे. जिसकी आवाज सुनकर राजा कुमार बंजारे एवं उसका भाई देवकुमार बंजारे घर से बाहर निकलकर गाली गलौच करने से मना किया तो उन्हें उमेश बंजारे जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ को पकड़कर मरोड़ दिया तथा उसकी मां बसंती बंजारे को पन्ना लाल बंजारे एवं श्यामलाल बंजारे द्वारा मुंह मे मारने से उसकी सामने के नीचे वाली एक दांत टूट कर चोट आया. जिसपर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 506, 323, 294 एवं 34 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

जबकि उमेश ने पुलिस को बताया कि 11 मार्च  के शाम को उनके गांव मे ग्राम से संबंधित मीटिंग था, मीटिंग बंद होने के बाद रात्रि करीबन 08:30 बजे वह अपने घर मे था, उसी समय उसके चाचा प्रेमलाल बंजारे, एवं उसके दोनो लड़के राजा बंजारे व देवकुमार बंजारे घर के पास आये और पैतृक जमीन बंटवारे मे आने-जाने के रास्ता मांगते हुये उमेश की मां अमरीका बंजारे को अश्लील गाली गलौच कर हाथ थप्पड़ से मारपीट करने लगे जिसकी आवाज सुनकर उमेश बाहर निकला तथा गाली गलौच करने से मना किया तो उसे भी गाली गलौच कर मारपीट किये. उमेश ने बताया कि राजा बंजारे ने उसके बाये पीठ को दांत काट लिया जिससे उसे काफी दर्द हो रहा है तथा उसकी मां को भी सीने मे बाये पैर, दाहिने हाथ मे चोट लगने से दर्द हो रहा है. जिसपर  पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 34 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें