होली खेल रहे बच्चे को मोटर सायकल ने मारी ठोकर, मामला दर्ज
बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम घुंचापाली में
होली खेल रहे बच्चे को मोटर सायकल ने एक्सीडेंट कर दिया, घटना होली के दिन प्रातः
09:00 बजे के आसपास की बताई गई है जिसमे आदित्य चन्द्राकर पिता निमेष चन्द्राकर
उम्र 05 साल अपने घर सामने गली में अन्य बच्चों के साथ रंग गुलाल खेल रहा था, उसी
समय मोटर सायकल क्रमांक CG 04 MG 4802 का चालक रूद्रनाथ चन्द्राकर पिता कोदू राम
चन्द्राकर ने अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर होली खेल रहे आदित्य
चन्द्राकर को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे उसे आदित्य के शरीर
में कई जगह चोट आई. जिसके बाद पुलिस में शिकायत होने पर आरोपी चालक के विरूद्ध
अपराध धारा 279 एवं 337 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें