पान ठेला में शराब पिलाने वाले पर कार्यवाही - CG Sandesh

पान ठेला में शराब पिलाने वाले पर कार्यवाही

सरायपाली पुलिस ने  बस स्टैण्ड के पीछे पान ठेला में सुविधा उपलब्ध कराकर शराब पिलाने वाले पर कार्यवाही किया है. पुलिस ने बताया कि 13 मार्च को मुखबीर के जरिये सूचना मिली की बस स्टैण्ड के पीछे बैकुण्ठ बेहरा द्वारा अपने पान ठेला में लोगो को शराब पीने पिलाने का सुविधा कराकर शराब पिला रहा है. जिसपर पुलिस ने मौके पर जाकर घेराबंदी किया तो शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये, तथा आरोपी के पान ठेला में उपस्थित आरोपी बैकुण्ठ बेहरा के द्वारा 02 पौवा गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब एवं एक पौवा में आधा भरी हुई करीबन 90 ml कीमती 120 रू0 एवं 02 नग प्लास्टिक डिस्पोजल को जप्त कर 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.


अन्य सम्बंधित खबरें