कंनेटर वाहन के चपेट में आने से मोटर सायकल चालक की मौत - CG Sandesh

कंनेटर वाहन के चपेट में आने से मोटर सायकल चालक की मौत

कल बसना बाई पास मोड अरेकेल के पास कंनेटर वाहन के चपेट में आने से मोटर सायकल चालक की मौत हो गई. जिसके बाद मामले में पुलिस ने आरोपी कंनेटर वाहन क्रमांक WB 11 D – 4231 चालक के खिलाफ धारा 304(A) आईपीसी पंजीबद्ध किया है.  

ग्राम छोटे पटनी निवासी जगिन्धर पटेल ने पुलिस को बताया है कि वह  कल अपने ससुराल से ससुर दुर्जन पटेल के साथ टीवीएस सुपर XL  क्रमांक CG 06 GL 7833 में दोपहर बसना को निकले थे. तभी शाम 05.30 बजे बाई पास मोड अरेकेल बसना के पास सरायपाली की ओर से आ रही कंनेटर वाहन क्रमांक WB 11 D – 4231 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक अपनी कंटेनर वाहन को चलाकर टीवीएस वाहन को एक्सीडेंट कर दिया, जिससे दुर्जन पटेल के सिर, बांये हाथ में चोंट आयी एवं जगिन्धर पटेल को मामुली चोंट आयी, जिसके बाद उन्हें ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल बसना डायल 112 वाहन द्वारा लाया गया, जहाँ इलाज के दौरान दुर्जन पटेल की मौत हो गयी. मामले में पुलिस ने आरोपी कंटेनर चालक के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें