न्यूज़ रिपोर्टर से मारपीट, मामला दर्ज
बसना के सब्जी बाजार में एक न्यूज़ रिपोर्टर से मारपीट होने की शिकायत पुलिस में दर्ज की गई है, रिपोर्ट के अनुसार बसना वार्ड क्रमांक 05 निवासी पोषराम धृतलहरे जो कि स्वराज एक्सप्रेस एस.एम.बी.सी. रिपोर्टर का कार्य करता है, वह अपने निजी वाहन बोलेरो से 11 मार्च को सुबह दैनिक उपयोग के लिए बुधवार बाजार बसना जा रहा था, जहाँ एक सब्जी दुकान के सामने में लखन सेंदरिया नाम के व्यक्ति ने उसके गाडी के सामने आकर उसे रोका और मेरी बेटी को भगा कर ले गये हो कहकर गंदी-गंदी गाली गलौज कर गाडी से उतरने को बोलने लगा.
और शिकायतकर्ता के जैसे ही गाडी से उतरने के लिए वाहन की शीशा को नीचे किया तो उसके साथ हाथ मुक्का से मारपीट किया गया, और जब शिकायतकर्ता रोकने का प्रयास किया तो उसके शर्ट की कालर एवं पहने हुए चैन को पकडकर खिंचा गया जिससे गले में निशान आये. मामले में पुलिस ने आरोपी लखन सेंदरिया के विरूद्ध अपराध धारा 506, 294 एवं 323 आईपीस पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है.