63 नग गौवंश की तस्करी करते 6 लोग गिरफ्तार.  - CG Sandesh

63 नग गौवंश की तस्करी करते 6 लोग गिरफ्तार.

कल पिथौरा पुलिस ने 63 नग गौवंश को गौ तस्करों से बचाया और इसे अवैध रूप से ले जाने वाले 6 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है. मिली जानकारी के अनुसार कल दोपहर 12 लोचन चौहान पिता संतराम चौहान निवासी जम्हर ने पिथौरा आते समय ग्राम डुमरपाली NH53 के पास जंगल में कुछ लोग को गौ पशुओं को हांकते हुए निर्दयता पूर्वक दौडा दौडाकर मारते पीटते जंगल में एकत्र करते हुए देखा. जहां एक सफेद रंग का सेण्ट्रो कार क्रमांक CG 04 H 4249 में सवार एक व्यक्ति अपने साथियों को मवेशियों को जल्दी एकत्र कर गिनकर बताओ कहकर उन्हें चिल्ला रहा था.

इसपर जब  लोचन चौहान ने घटना के बारें में जानना चाहा तो उसे तुम कौन होते हो पूछने वाले मैं कुश कुमार अजगल्ले ग्राम फिरगी का रहने वाला हूं,   तुम्हें जो करना है कर लो कहकर मारपीट पर उतारू हो गया. जिससे लोचन चौहान वहां से थोडी दूर आकर घटना के संबंध में अपने साथियों व डायल 112 में फ़ोन कर सूचना दे दिया.  

इधर सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचंकर उक्त व्यक्तियों से मवेशी ले जाने के संबंध में पूछताछ किया तो गौ पशुओं के परिवहन एवं खरीदी बिक्री के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज  आरोपी प्रस्तुत नहीं कर पाए.

जिसपर 63 नग गौ पशुओं कीमती करीबन 1,50,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त कार सेण्ट्रो कार क्रमांक CG 04 H 4249 कीमती करीबन 50,000 रूपये को जप्त कर घटना में शामिल आरोपी कुश कुमार अजगल्ले पिता मंगलू अजगल्ले उम्र 36 वर्ष,  सोमनाथ महिलांग पिता हीराधर महिलांग उम्र 19 वर्ष थाना तेन्दूकोना, मोहन लाल यादव पिता दुखुराम यादव उम्र 57 वर्ष,  राकेश ध्रुव पिता गयाराम ध्रुव उम्र 22 वर्ष , हेतराम साहू पिता लीलूराम साहू उम्र 60 वर्ष थाना पटेवा को गिरफ्तार किया.

पुलिस ने आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 4,6,10 छत्तीगढ कृषिक पशु परिरक्षण अधिकनियम 2004 तथा पशु क्रुरता अधिनियम 1960 की धारा 11 का  अपराध पंजीबद्ध किया है. और आरोपियों से मिले 63 नग गौ पशुओं को पशु चिकित्सक से स्वास्थय परीक्षण कराकर, ग्रामीणों के सहयोग से गौ सेवा केन्द्र भीखापाली रवाना किया गया.

शिकायतकर्ता लोचन चौहान ने बताया है कि आरोपी गौवंश को कत्लखाना उडीसा तरफ निर्दयता पूर्वक मारते पीटते खदेड़ते ले जा रहे थे जिसमे कुछ बीमार व बूढ़े पशु भी थे.



अन्य सम्बंधित खबरें