विपरीत दिशा से आ रही मोटर सायकल ने मारी ठोकर, मामला दर्ज.
बसना थाना अंतर्गत बोहारपार रोड के सामने विपरीत दिशा
से आ रही मोटर सायकल के ठोकर से चोट लगने पर मामला दर्ज कराया गया है. रिपोर्ट के
अनुसार संर्कितन बरिहा 14 मार्च को सुबह 09.00 बजे अपनी मोटर सायकल एचएफ डिलक्स
क्रमांक CG
06 GG 9531 से ग्राम चिवराखुटा से बसना के
लिए निकला था, और करीब 11.00 बजे सिंघनपुर से आगे बोहारपार रोड के
सामने विपरीत दिशा से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 P 6307 के चालक बसंत निर्मलकर पिता कुंजराम निर्मलकर
निवासी गौरटेक के द्वारा अपनी मोटर सायकल को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन मोटर
सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे संर्कितन बरिहा के माथे ,दाहिने
कलाई में चोंट के कारण डायल 112 वाहन के द्वारा सीएचसी बसना में ईलाज कराने हेतु
भर्ती कराया गया. मामले मे पुलिस ने आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279 एवं 337
आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.