जल्दी शराब पौवा दो कहकर शराब दुकान के सेल्समेन पर ईंट से किय... - CG Sandesh

जल्दी शराब पौवा दो कहकर शराब दुकान के सेल्समेन पर ईंट से किया हमला.

महासमुंद थाना अंतर्गत अंग्रेजी शराब दुकान दलदली के सेल्समेन ने गाली गलौच व मारपीट को लेकर मामला दर्ज करया है. रिपोर्ट के अनुसार देवेन्द्र कुमार यादव 13 मार्च के रात्री 09.15 बजे भट्ठी में ग्राहको को शराब विक्रय कर रहा था, उसी समय ग्राहको में एक लड़का मुझे जल्दी शराब पौवा दो कहकर गंदी-गंदी गाली देने लगा. जिसे गाली देने से मना किया गया तो उसने  हाथ में रखे ईंट के टुकड़े से सेल्समेन के सर में मार दिया. जिससे सेल्समेन के सिर माथ में चोंट लगी है. इसके बाद ईंट मारने वाला लड़का वहां से भाग गया, जिसका नाम सोनु छुरा निवासी सुभाषनगर महासमुंद का होना बताया गया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294 एवं 323 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें