डोंगरीपाली व रोहिना से अवैध महुआ शराब जप्त
सरायपाली पुलिस ने ग्राम डोंगरीपाली में 04 लीटर व ग्राम रोहिना में कुल 04 लीटर महुआ शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि 14 मार्च को मुखबीर की सूचना पर पुलिस की टीम ग्राम डोंगरीपाली जाकर रेड कार्यवाही किया. जहाँ आरोपी रामकुमार पालेश्वर पिता रिखीलाल जाति गोंड़ उम्र 26 वर्ष निवासी डोंगरीपाली से कुल 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ कीमत 400 रूपये को जप्त किया गया.
तथा ग्राम रोहिना तिराहा के पास कमल सेन निवासी सागरपाली से 04 लीटर महुआ शराब कीमती 400 रूपये को जप्त कर दोनों आरोपीयों का कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें